By: एजेंसी | Updated at : 30 Jan 2019 01:41 PM (IST)
मुंबई: अपनी आगामी फिल्म 'लुका छिपी' की रिलीज के लिए उत्साहित अभिनेत्री कृति सेनन का कहना है कि उन्हें खुशी है कि दर्शक फिल्म के विषय से जुड़ रहे हैं. कृति ने कहा, "जब भी मेरी फिल्म रिलीज होती है तो मैं नर्वस होती हूं. लेकिन इस बार मैं बहुत खुश और उत्साहित भी हूं क्योंकि दर्शक फिल्म के विषय से जुड़ रहे हैं."
पिछले दिनों सिंबा की रिलीज के बाद रणवीर सिंह ने थियेटर जाकर खुद दर्शकों का रिएक्शन देखा. अब कृति भी ऐसा करना चाहती हैं. उन्होंने कहा, "वे फिल्म के विषय को पसंद कर रहे हैं. इसलिए मैं देखना चाहती हूं कि वे फिल्म देखते समय कैसी प्रतिक्रिया देते हैं. मुझे लगता है कि यह ऐसी फिल्म है जिसके लिए मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए सिनेमाहाल जाना चाहूंगी."

'लुका छिपी' एक ऐसे जोड़े की कहानी है जो 'लिव-इन' में रहने का निर्णय करता है और कैसे उनके परिवार उनकी योजना में शामिल हो जाते हैं. कृति ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर लांच के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अपने विचार साझा किए.
ट्रेलर को मिल रही दर्शकों की प्रतिक्रिया पर कृति ने कहा, "ट्रेलर को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. मैं इसको लेकर वास्तव में खुश हूं. मुझे उम्मीद है कि दर्शक फिल्म की उतनी प्रशंसा करेंगे जितना प्रशंसा वे ट्रेलर की कर रहे हैं."
इस फिल्म के साथ लक्ष्मण उतेकर निर्देशन में कदम रख रहे हैं. इसका निर्माण दिनेश विजन ने किया है. यह फिल्म एक मार्च को रिलीज होगी.
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती